फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग की सेरी में सुनीं जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। सुशासन सप्ताह में रविवार को करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सेरी में शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने की। शिविर में आठ शिकायतें दर्ज हुईं, इनमें से पांच का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्रदान की गई। एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक लाभ समय पर लोगों को प्राप्त हो, उन्हें मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार पर मिले, यही सुशासन की परिकल्पना है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार करसोग शांता शुक्ला, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी करसोग नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें