फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांगणा के विद्यार्थियों ने फोड़े मटके

विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में आयोजित बाल उत्सव में करवाई गई प्रतियोगिता में ह
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में शनिवार को बाल उत्सव (बैग फ्री डे) मनाया गया। विद्यार्थियों के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मटका फोड़, राउंड बाल, पिक अप, ग्रेब बाल, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, थ्री-लेग रेस, ओक्टोपस रेस, पावर गेम जैसी रोमांचक खेल गतिविधियां शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार ने मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ किया। इसके पश्चात जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्टाफ सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को परीक्षाओं से पहले तनावमुक्त रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम वर्क और सहयोग की भावना भी विकसित होती है। इस मौके पर खेलों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सुभाष सदन को ओवरआल बेस्ट रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें