फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोहड़ी पर्व पर मूंगफली-रेवड़ी में सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में लोगों ने शुरू की खरीदारी, जुट रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाए जाने वाले लोहड़ी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। बाजारों में मूंगफली, गजक, रेवड़ी के अलावा देसी घी और ड्राईफ्रूट से तैयार खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। मूंगफली बाजार में 100 से 140 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
गजक प्रति पैकेट बीस रुपये से दो सौ रुपये तक, गुड़ की रेवड़ी 40 रुपये से लेकर सौ रुपये प्रति किलो, मटका रेवड़ी 80 रुपये प्रति पैकेट और सफेद तिल से बनी रेवड़ी 150 रुपये प्रति पैकेट बिक रही है। मकर संक्रांति में परोसी जाने वाली खिचड़ी में जायका लाने वाला देसी घी 600 रुपये से लेकर 650 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ड्राईफ्रूट 800 रुपये से एक हजार रुपये प्रति किलो मौजूद हैं। इनमें काजू, बादाम के अलावा किशमिश, नारियल और पिस्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की तर्ज पर लोहड़ी पर्व के नजदीक आते ही बच्चों और युवाओं में पतंग उड़ाने का खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। 50, 100 और दो सौ रुपये तक में पतंग मिल रही हैं। पतंग विक्रेता सन्नी ने बताया कि लोहड़ी पर्व के समीप आते ही छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाना शुरू कर दिया है। 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व देश और प्रदेशभर में मनाया जाएगा। कारोबारी तिलक बहल, अनूप सूद, विनोद, राजीव आदि ने बताया कि ग्राहकों ने लोहड़ी पर्व की खूब खरीदारी की है। बस अड्डा परिसर, सरकाघाट सड़क के इर्द-गिर्द मिठाई की मुख्य दुकानों में भी लोहड़ी पर्व को लेकर तैयार देसी घी से निर्मित मिठाइयों और मूंगफली, रेवड़ी की दुकानों में भी लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें