कृषि फार्म ने तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गोबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भडारनू निवासी प्रोमिला देवी और राधू देवी सरकार को पशुओं का गोबर उपलब्ध करवाने वाली करसोग क्षेत्र की पहली लाभार्थी बनी हैं। करसोग की ग्राम पंचायत भडारनू की प्रोमिला देवी और राधू देवी ने गोबर समृद्धि योजना के तहत कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म को गोबर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया है। दोनों लाभार्थी पशुपालक महिलाओं ने लगभग आठ क्विंटल गोबर कृषि विभाग को बेचा है। गोबर की खरीद कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म में की गई है।
प्रोमिला देवी और राधू देवी ने बताया कि कृषि विभाग करसोग के अधिकारियों ने कुछ समय पूर्व योजना की जानकारी प्रदान कर गोबर खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया। प्रोमिला देवी ने कृषि विभाग को 3 रुपये प्रति किलो की दर से साढ़े चार क्विंटल गोबर प्रदान किया। इससे उन्हें लगभग 1350 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। राधू देवी ने लगभग साढ़े तीन क्विंटल गोबर बेच कर लगभग 1050 रुपये की धनराशि प्राप्त की है। कृषि फार्म करसोग के प्रभारी नरेश चंदेल ने बताया कि गोबर खरीद योजना के तहत करसोग में पशुपालकों से गोबर की खरीद शुरू कर दी गई है। क्षेत्र का कोई भी किसान पशुपालक कृषि फार्म में संपर्क कर योजना के तहत राज्य पशुओं का गोबर बेच सकता है। योजना के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor