फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौसम ने ली करवट, रोहतांग सहित ऊंचे इलाकों में गिरे फाहे

अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:35 AM IST

जिला कुल्लू व लाहौल घाटी का मौसम शुक्रवार से फिर बदल गया है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में फिर से फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है। कुल्लू में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 और अटल टनल होकर गुजरने वाले हाईवे तीन के साथ लाहौल में 120 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख से कुल्लू के साथ लाहौल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सैलानियों को भी संवेदनशील इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें