जिला कुल्लू में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। शनिवार रात को कुल्लू में बारिश हुई है। जबकि रविवार सुबह भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। ब्यास, पार्वती नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों व आम लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। वहीं लारजी, एनएचपीसी के पुलगा डैम से पानी छोड़ा गया है।