आरोग्य भारती जिला कुल्लू द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी अटल सदन कुल्लू में शुरू हो गई। स्वास्थ्य रक्षा - एक चुनौती विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर मंथन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वाणेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वहीं एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 के महाप्रबंधक सुधीर कुमार नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील जोशी, राष्ट्रीय सह संगठन सचिव डॉ. मुरली कृष्ण सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है।