कुल्लू जिले में जिला परिषद एवं बीडीसी के लिए मतों की गणना शुरू हो गई है। सुबह 9:00 से जिला के नगर परिषद के 14 वार्डों के लिए और बीडीसी के 113 समिति सदस्यों के लिए गणना की जा रही है। जिसमें करीब 400 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिला के 6 खंडों में 98 टेबल मतगणना के लिए लगाए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी सुरक्षा के बीच जिला परिषद और बीडीसी के मतों की गणना शुरू हो गई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति जिला में भी बीडीसी व जिला परिषद के लिए गाना सुबह 9:00 बजे से आरंभ हो गई है।