राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में आज वॉलीबॉल कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। खो-खो फाइनल में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और ख़राहल स्कूल के मध्य खिताब के लिए भिड़ंत होगी। विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता 450 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले।