खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई है। कुल्लू जिला के सात शिक्षा खंडों नग्गर, कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार, आनी, सैंज, निरमंड में 23 से 25 जून तक यह प्रतियोगिता होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी, बंजार, भल्याणी, नथान, कुशवा, रैला स्कूल में करीब 1500 से अधिक छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। भुंतर में खेलकूद का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर ने किया है। उन्होंने छात्रा खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इससे पहले कदम से कदम मिलाकर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया।