फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुल्लू में हुई रस्साकशी प्रतियोगिता,12 टीमों ने दिखाया दमखम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को ढालपुर के रथ मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। रस्साकशी प्रतियोगिता में जिला भर की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई महिलाओं ने जीत के लिए दमखम दिखाया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत सप्ताह भर से विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। 7 मार्च को अटल सदन में जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें