मैदानी राज्यों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिल स्टेशनों का रुख कर दिया है। मनाली के रोहतांग दर्रा में भी सैलानी उमड़ पड़े हैं। सैलानी जहां बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं, वहीं बर्फ से लदे रोहतांग दर्रा के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। सैलानी ट्यूब स्लाइडिंग सहित अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। देखिए रोहतांग दर्रा से अमर उजाला डाॅट काॅम के लिए संजय भारद्वाज की रिपोर्ट।