जिला के महिला और पुरुष वर्ग में क्रिकेट खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन से नाम कमा रहे हैं। हाल ही में राज्य स्तर पर पुरुष वर्ग में अंडर-14 की टीम उप विजेता रही है। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग में महिला टीम ने भी उप विजेता का खिताब पाया है। यह बात कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिला की महिला व पुरुष खिलाड़ी जिला के अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्य कर रहे हैं। कहा कि पुरुष रणजी के साथ महिला आईपीएल में खिलाड़ी खेल रही है।