दशहरा उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को वाद्ययंत्रों की थाप पर नरसिंह भगवान की दूसरी जलेब निकली। राजा की चानणी से निकलने वाली जलेब के माध्यम से ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा गया। ढोल नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच देवताओं के संग देवलू भी झूमे। शाम के समय निकलने वाली जलेब सबके आकर्षण का केंद्र रही। जलेब का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा।