फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल घाटी में बर्फबारी से लुढ़का पारा, कई इलाकों में बिजली गुल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क गया है। कई इलाकों में अभी भी बिजली गुल है। हालांकि, अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। इसी बीच जिला प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 2800 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दाैरान कोटखाई में 16.1, कुफरी 12.0, शिलारू 11.4, कसौली 11.0, चौपाल 10.8, कल्पा 10.6, सेऊबाग 10.0 व मनाली में 8.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में भी रात को बारिश दर्ज की गई। कुकुमसेरी में 4.2 व केलांग में 2.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें