फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किया प्रदर्शन

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते कुल्लू जिला की 95 शाखाओं में कामकाज ठप हो गया है। हड़ताल के चलते मनरेगा पेमेंट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बचत खाता, जमा निकासी का कार्य और डाक सेवाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है। जिला कुल्लू ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष सुजिंद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले भी कई बार सरकार के समक्ष इन मांगों को रखा गया। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया। ऐसे में अब सभी डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। जब तक उनकी मांगें पूरा नहीं होतीं तब तक कार्य को बंद रखेंगे। शुक्रवार को कुल्लू में रोड शो होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें