फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikhand Mahadev Yatra 2026: यात्रा शुरू न होने पर भड़के हितधारक, उपायुक्त कुल्लू से की जल्द अनुमति की मांग

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 01:21 PM IST

श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू नहीं होने से क्षेत्र के हितधारकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। गुरुवार को श्रीखंड यात्रा क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात कर यात्रा जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की आजीविका भी जुड़ी हुई है। प्रतिनिधिमंडल में पोर्टर, गाइड, टेंट संचालक, खच्चर संचालक और यात्रा से जुड़े अन्य स्थानीय कारोबारी शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन के समक्ष चिंता जताई कि हर वर्ष जुलाई के दूसरे सप्ताह में यात्रा शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक अनुमति नहीं मिलने से स्थानीय लोगों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसे में यात्रा शुरू न होने का सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में श्रीखंड महादेव यात्रा सामान्यतः 10 से 15 जुलाई के बीच शुरू होती रही है। हालांकि इस वर्ष जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग मार्ग की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अभी तक यात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से ट्रैकिंग मार्ग का शीघ्र निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने और सुरक्षित परिस्थितियां बनने पर यात्रा जल्द शुरू करने की मांग की। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए आश्वस्त किया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए स्थिति की समीक्षा की जा रही है और आवश्यक निर्णय नियमानुसार लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें