जिला मुख्यालय ढालपुर में आगामी पांच जून तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका आगाज शनिवार को कलश यात्रा का आगाज आराध्य देवता रघुनाथ के मंदिर से हुआ। रघुनाथपुर से कलश यात्रा ढालपुर स्थित रथ मैदान तक निकली। इसमें श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। गौर रहे की दिव्य ज्योति जाग्रति सस्थान 30 मई से पांच जून एक रोजाना ढालपुर में श्रीराम कथा का आयोजन करवाएगा।