जिला कुल्लू में बारिश से हुए नुकसान के बाद अब राहत कार्य में तेजी शुरू कर दी है। शुक्रवार को वायु सेना के तीन हेलिकाप्टर कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पहुंचे। इसमें दो एम-17 और एक चिनूक हेलिकाप्टर को राहत कार्य में लगाया गया है। एम-17 के दोनों हेलिकाप्टर जिला कुल्लू की सैंज घाटी के शाकड़ी-मरोड़ इलाके के लिए खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए। इमें खाने-पीने के राशन के साथ तिरपाल व दवाइयों को भेजा गया। सैंज घाटी के शाक्टी गांव में 13 बैग और मरोड़ गांव में 6 बैग राशन सेना हेलिकाॅप्टर के माध्यम से एयर ड्रॉप किया।