भगवान रघुनाथ की नगरी में छोटी होली को धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने टोलियां बनाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। वहीं,बाजारों में भी रौनक है। कुल्लू में दो दिनों तक होली उत्सव को मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय ढालपुर में पिछले 40 दिनों से होली उत्सव को मनाया जा रहा है। एक और वैरागी समुदाय के लोग होली गीत गाकर खूब मनोरंजन कर रहे है।