युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं पूर्व बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कुछ लोग विधायक पर अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं। जबकि विधायक ने मणिकर्ण घाटी में विकास किया है। उन्होंने सवाल किया है कि भाजपाई पहले मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रणौत से सवाल करें कि आपदा से प्रभावित मणिकर्ण घाटी के लिए उन्होंने कितनी सहायता दी है। जबकि सांसद को मणिकर्ण घाटी के लोगों के साथ खडे़ होकर लोगों के लिए काम करना चाहिए था और फंड उपलब्ध करवाने चाहिए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और भाजपा के लोग उल्टा काम करने वाले विधायक को निशाना बना रहे हैं।