जिला मुख्यालय कुल्लू के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भारत भारती स्कूल ढालपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में साइबर सेल कुल्लू से सुरेश कुमार और विकास शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों को नशे, ट्रैफिक और साइबर क्राइम की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के साथ यातायात नियमों का पालन कर वाहन को चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी डॉ. निरंजन शर्मा भी मौजूद रहे ।