क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर में तीन युवकों ने खूब हंगामा किया और यहां सेवाएं दे रहे पुलिस जवान और महिला सुरक्षा कर्मी पर हमला किया। इसमें पुलिस जवान के हाथ और आंख के पास हल्की चोटें आई हैं। घटना रात करीब 11:30 बजे पेश आई। हालांकि युवकों को पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने काबू करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलने के तुरंत बाद आठ से अधिक पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और युवकों को काबू किया। हंगामा करने वाले एक युवक का मेडिकल भी करवाया गया है।