अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए शुक्रवार से प्लॉट आवंटन शुरू हो गया है। प्लॉट आवंटन कार्य के लिए इस बार लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अस्थायी कार्यालय बनाया गया है। पहले दिन रेडीमेड गारमेंट मार्केट, बर्तन बाजार, टेंट मार्केट आदि के लिए प्लॉटों की नीलामी चल रही है। 30 सितंबर तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि प्लॉट आवंटन में नियमों को पूरा करने वाले व्यापारियों को ही प्लॉट दिए जाएंगे।