नगर परिषद कुल्लू शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रहा है। ऐसे में बुधवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्षद अमीना राज बताैर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और गीला व सूखा कूड़ा अलग लेने और देने की शपथ दिलाई।