फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बढ़ाया मनोबल

जिला कुल्लू में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 15 जून तक खेली गई। इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में सम्मान समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें उन खिलाड़ियों जिन्होंने खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय का रोशन किया है, सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान विद्यालय के डीपीई, पीटीआई समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें