जिला मुख्यालय कुल्लू में जिले के सभी 235 पंचायतों के प्रधानों को आपदा व जंगलों में लगाई जा रही आग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में आनी व निरमंड खंड के प्रधानों को इस बारे में जानकारी दी गई। यहां से दो दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद पंचायत प्रधान अपनी पंचायतों में इस बारे में लोगों को बताएंगे। खासकर आने वाली बरसात को लेकर भी सतर्क रहने को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। गुरुवार को दूसरे दिन जिला आपदा प्रबंधक के प्रशांत दीप ने करीब 30 पंचायत प्रधानों को आपदा से निपटने से बारीकी से बताया। शिविर में आए मुहान पंचायत प्रधान संतोष ठाकुर ने कहा कि आने वाली बरसात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। साथ ही सरकार की योजनाओं को भी जागरूक किया गया।