भारत सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल का पूरजोर विरोध किया जा रहा है। जिला कुल्लू में भी बार काउंसिल के अधिवक्ताओं ने संशोधन बिल को शोषण बिल बताया और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। अधिवक्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रखा।