हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। रथ मैदान कुल्लू में वॉलीबॉल, कबड्डी और बॉक्सिंग के मुकाबले खेले या रहे हैं। इस साल प्रतियोगिता नाॅर्थ जोन के बजाय राष्ट्रीय स्तर की करवाई जा रही है। इसमें देश भर के खिलाड़ी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं। रथ मैदान में वॉलीबॉल का पहला मुकाबला नेवी और कुल्लू के बीच खेला गया।