नगर परिषद कुल्लू ने शनिवार को जिला मुख्यालय में सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने करीब 30 से अधिक रेडी फड़ी हटाई हैं। तहसीलदार कुल्लू की अगुवाई में नगर परिषद कुल्लू की टीम रेहड़ी-फड़ी हटाने पहुंची तो यहां पर हड़कंप मच गया। नगर परिषद ने कुल्लू अस्पताल, शास्त्री नगर व अन्य स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी हटाई। तहसीलदार हरि सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं प्रवासियों ने नगर परिषद की कार्रवाई पर रोष जताया।