मंगोलिया के उलानबातर में हुई अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में गिमनर सिंह ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। भारत का प्रतिनिधित्व इस प्रतियोगिता में एकमात्र पायलट अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अनुदेशक गिमनर सिंह ने किया था। एक्यूरेसी कप में गिमनर सिंह ने भारत को टीम इवेंट में कांस्य पदक जिताया। इस प्रतियोगिता में फ्रांस, चीन, कोरिया, मंगोलिया, मलयेशिया, वियतनाम सहित अन्य देशों से आए 60 महिला व पुरुष पायलटों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एक्यूरेसी कप में चीन ने पहला, कोरिया व मंगोलिया के पायलट दूसरे स्थान पर रहे।