पर्यटन नगरी के सोलंगनाला में वीरवार से स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को लगभग तीन करोड़ की स्नो ग्रेमर मशीन से स्की स्लोप तैयार करने का कार्य किया गया। शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए मनाली में पहली बार इस मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में पुरे हिमाचल के खिलाडी भाग लेंगे। जिसमें राज्य स्त्री टीम का चयन होगा। जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल टीम की ओर से खेलेंगे।