कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग को बहाल रखना प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन गया है। सड़क को हालांकि बहाल कर दिया गया है लेकिन सड़क की दलदल मुश्किलें पैदा कर रही है। रात को बारिश होने के कारण भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे सुबह बहाल किया गया। दिन को भी वाहन फंसने के कारण दिक्क़ते हुई। दिनभर मजदूर बारिश के बीच सड़क पर मलबा और पत्थर भरते रहे। तब कहीं जाकर वाहनों की आवाजाही जारी रही। कच्ची जमीन होने और लगातार पानी के रिसाब से दिक्कत हो रही है। इसके अलावा सड़क से नीचे बह रही ब्यास नदी भी भूस्खलन का कारण बन रही है।