क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में जागरुकता रैली निकाली। अस्पताल परिसर से आरंभ जागरुकता रैली राजकीय महाविद्यालय गेट, जिला पुस्तकालय, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय होते हुए वापस अस्पताल तक निकाली गई। इसमें नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने नारों के माध्यम से कुष्ठ रोग उन्मूलन और इससे जुड़ी भ्रांतियां पर प्रहार किया और लोगों को कुष्ठ रोग के उपचार के लिए प्रेरित किया।