फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली के डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी, बाल-बाल बचे वाहन और यात्री

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित रायसन के समीप डोहलू नाला में पहाड़ी दरक गई। इस कारण बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा कुल्लू-मनाली हाईवे पर आ गिरा। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहन और यात्री पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने का क्रम जारी है। भूस्खलन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के समय पहाड़ी से मलबा हाईवे पर गिरने से कुल्लू और मनाली जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही ठपन होने की वजह से स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हुई ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें