भारी बर्फबारी के कारण बंद रही अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। ऐसे में लाहौल घाटी सैलानियों से गुलजार हो गई है। मंगलवार को सिस्सू, टनल के नॉर्थ पोर्टल में रौनक लौट आई है। दो दिनों से बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल का रुख कर रहे हैं। पर्यटक साउथ पोर्टल, नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में बर्फ के बीच खेलते हुए देखे जा रहे हैं। अप्रैल माह तक बर्फबारी होने से इस साल पर्यटक मई-जून तक बर्फ के दीदार कर सकेंगे। ताजा बर्फबारी के बाद टनल होकर अभी फोर बाई फो वाहनों के लिए खुली है।