फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Zila Parishad: जिले के विकास को देंगे नई रफ्तार, ताजपोशी के बाद बोले अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी

जिला परिषद कुल्लू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी ने पदभार संभालने के बाद जिले के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनका पहला दायित्व होगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। अध्यक्ष ठाकुर दास और उपाध्यक्ष नीना जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिले में कई विकास कार्य अपेक्षित गति से पूरे नहीं हो पाए। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनके सामने खराब सड़कें, पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों जैसी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से इन सभी समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी हुई या समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिला परिषद जनता के हित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता के सहयोग से कुल्लू जिले के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें