भुंतर में पुलिस ने 22 साल की एक नेपाली महिला को 17. 28 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से तलाशी के दौरान यह नशा बरामद हुआ। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान यह नशा बरामद हुआ। महिला की पहचान उर्मिला, निवासी सुईभरा,भुंतर कुल्लू के रूप में हुआ है। महिला से पकड़े गए चिट्टा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।