राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र ढालपुर के सभागार में स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आगाज किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक डॉ. सुनील दत्त ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर-14 वर्ग में नई खेलें शामिल की जा रही हैं जिसमें ताइक्वांडो, कुरांस और टेबल टेनिस आदि शामिल हैं। इन खेतों को किस तरह से शामिल किया जाना है इन तमाम बातों को लेकर शारीकि शिक्षकों के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें स्त्रोत व्यक्तियों ने इन खेलों को लेकर अकादमिक और प्रयोगात्मक तौर पर जानकारी दी जा रही है।