वेतन न मिलने को लेकर परिवहन कर्मचारियों ने कुल्लू बस अड्डा पर धरना प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष प्रेम चंद की अध्यक्षता में हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि महीने की 13 तारीख हो चुकी है लेकिन अभी तक कर्मचारियों वेतन नहीं मिला है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया है कि जल्द वेतन जारी किया जाए।