फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: इनर अखाड़ा बाजार में मलबे से तीन और शव मिले, दो अभी भी लापता

कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए चौथे दिन भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। यहां दो अलग-अलग स्थानों में चले सर्च अभियान के दौरान शनिवार को तीन और शव बरामद किए गए हैं। ऐसे में अब दोनों स्थानों पर एक-एक व्यक्ति लापता है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे पहले तीन शव शुक्रवार को बरामद किए गए हैं और एक घटना के दौरान ही मृत बरामद हुआ था। ऐसे में अब तक दोनों घटनाओं में सात शव बरामद किए जा चुके हैं और दो लोग अभी भी मलबे में दबे हैं, जिनकी खोज लगातार जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें