जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली है। लाहौल की चंद्राघाटी में सुबह ही बादल बरसे हैं। रोहतांग व कुंजुम दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। जिसे घाटी का मौसम और भी ठंडा हो गया है और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। वहीं, दोपहर बाद जिला मुख्यालय ढालपुर में बारिश का दौर चलता रहा। रुक-रुक हो रही बारिश से आम लोगों के साथ ढालपुर में सेजी मार्केट के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला कुल्लू में पिछले तीन सप्ताह से एक दो दिन को छोड़कर लगातार मौसम खराब चल रहा है।