फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: सरवरी में देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ शिवरात्रि मेला

जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी क्षेत्र में शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय पारंपरिक शिवरात्रि मेले का शुभारंभ देवताओं के आगमन से हो गया है। मेले में देवता संगम महादेव के साथ देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच, वीरनाथ और चंद्रमौली महादेव अपने रथों व साज-सज्जा के साथ पहुंचे। आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले सभी देवताओं ने जिला के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ से मिलन किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच देव मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद यहां महिला पुरूषों ने परंपरागत नाटी का भी आगाज किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें