धाउगी वार्ड से निर्दलीय चुनाव लडे़ ओम प्रकाश ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी लड़ाई राज्य चुनाव आयोग के तैनात किए गए अधिकारियों और व्यवस्था है लेकिन कांग्रेस पदाधिकारी क्यों अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों का इस तरह से बयान बाजी संदेह को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मतगणना के दौरान हमने दोबारा गिनती के लिए आवेदन किया था लेकिन उपमंडलाधिकारी ने हमारे आवेदन को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा है कि इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर ली है ताकि रिकार्ड को सुरक्षित रखा जा सके। अगर इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट जाकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।