रिवर राफ्टिंग सेंटर में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने स्वयंसेवियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पिछले 10 दिनों से चल रहे एडवेंचर कोर्स के दौरान स्वयंसेवियों ने रिवर राफ्टिंग की प्रक्रिया ट्रैकिंग और आपदा में फंसे लोगों के राहत कार्य करने की जानकारी दी गई।