फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: हाथीथान के युवा कर्ण देव बोध आमरण अनशन पर बैठे, जानें क्यों

जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर हाथीथान के युवा कर्ण देव बोध बुधवार देर शाम को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक मणिकर्ण सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते और तहसील कार्यालय में लंबित तक्सीम व अन्य राजस्व मामलों का निपटारा नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। कर्ण देव बोध ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजना के लिए भी हाथीथान के समीप उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन अपेक्षित सुविधाएं आज तक नहीं मिलीं। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि फोरलेन परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का फैक्टर-दो के आधार पर मुआवजा दिया जाए। उनका आरोप है कि इस मामले में प्रदेश सरकार ने न्यायालय से स्टे ले रखा है, जिसे हटाया जाना चाहिए ताकि प्रभावित लोगों को उनका हक मिल सके। कर्ण देव बोध ने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उनके समर्थन में चार अन्य युवक भी अनशन स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें