फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में संत समाज और गोसेवकों ने विशाल रैली निकालकर गो संरक्षण और गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग उठाई। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। रैली का नेतृत्व डीणे राम ने किया। उन्होंने बताया कि एडीएम कुल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम मांगपत्र भेजा गया है। मांगपत्र में संविधान के अनुच्छेद 48 में संशोधन कर केंद्रीय स्तर पर गो सेवा एवं संरक्षण कानून लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में अवैध वधशालाओं पर सख्त कार्रवाई, गो तस्करी को गैर-जमानती अपराध घोषित करने, दोषियों की संपत्ति जब्त करने तथा गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान लागू करने की मांग भी शामिल है। रैली के दौरान संत समाज और गोसेवकों ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने सरकार से गो संरक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाने और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें