भुंतर में ब्यास व पार्वती नदी के संगम स्थल पर बने डबललेन आरसीसी पुल का कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लोकार्पण किया। इससे पहले भुंतर में विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अब पुल पर वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। भुंतर, मणिरकर्ण घाटी, दियार घाटी सहित कुल्लू की तरफ आवाजाही करने वालों को सुविधा मिलेगी।