जिला मुख्यालय ढालपुर में लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में कुल्लू कॉलेज की आउटर सिराज स्टूडेंट एसोसिएशन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जहां रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। वहीं, नाटी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि आकाश रहे। जबकि इसके अलावा सुरेश कुमार, नरोत्तम ठाकुर,नीरज शर्मा, कुमार सिंह मौजूद थे।