फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मौहल वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार निशा ने भरा नामांकन

जिला परिषद चुनावों के तहत मौहल वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार एडवोकेट निशा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। भाजपा ने पहली बार निशा को चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे वार्ड में चुनावी मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। निशा अपने समर्थकों के साथ उपमंडल अधिकारी कुल्लू के कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौहल वार्ड में इस बार मुकाबला तिकोना माना जा रहा है। यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ईशरा ठाकुर पहले से चुनाव मैदान में हैं, जबकि दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी प्रेमलता ठाकुर भी अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। ऐसे में वार्ड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें